LOADING

Type to search

लॉटरी का झांसा देकर 3.53 लाख की ठगी

Local

लॉटरी का झांसा देकर 3.53 लाख की ठगी

Share

साइबर पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार

उदयपुर, 16 अगस्त: प्रतापगढ़ साइबर थाना पुलिस ने लॉटरी का झांसा देकर महिला से 3 लाख 53 हजार 999 रुपये की ठगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी बी. आदित्य के निर्देश पर गठित टीम ने आरोपियों रामराज पटेल और नरेन्द्र कोल को मध्यप्रदेश के मेहर जिले से गिरफ्तार किया।
पीड़िता कलावती पत्नी अशोक पंचाल निवासी खुंटा, थाना धरियावद ने रिपोर्ट दी कि उसे एक व्हाट्सऐप कॉल आया जिसमें लॉटरी खुलने का झांसा देकर आधार कार्ड और फोटो मांगे गए। इसके बाद प्रोसेसिंग फीस के नाम पर अलग-अलग खातों में कुल 3.53 लाख रुपये जमा करवा लिए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर टीम ने खातों को फ्रीज कराया और तकनीकी जांच शुरू की। बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल नंबरों के विश्लेषण के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की गई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने बैंक खातों और सिम का इस्तेमाल साथियों को देकर ठगी में मदद की। गिरफ्तार आरोपियों में 27 वर्षीय रामराज पटेल और 24 वर्षीय नरेन्द्र कोल दोनों जिला सतना (मध्यप्रदेश) के रहने वाले हैं। प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *