वरिष्ठ पत्रकार शर्मा का निधन, पत्रकारिता जगत ने दी श्रद्धांजलि
Share
मंडफिया, 10 नवम्बर (विजन 360 न्यूज डेस्क) : मंडफिया निवासी वरिष्ठ पत्रकार हनुमान प्रसाद शर्मा का शनिवार रात निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उदयपुर के सरकारी चिकित्सालय में उपचाराधीन थे। 35 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे शर्मा ने पंजाब केसरी सहित कई पत्र-पत्रिकाओं में कार्य किया। रविवार को दोपहर दो बजे उनका अंतिम संस्कार सांवलिया जी मंडफिया मोक्षधाम में किया गया, जहां बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्यजन उपस्थित रहे। शर्मा के निधन पर हेरिटेज प्रेस सिटी क्लब के संयोजक मनोहर लाल अग्रवाल, सुरेश चंद्र आचार्य, मोईज बोहरा, अशोक लड्ढा बान सेन, नरेंद्र कुमार सेठिया, रिटायर्ड व्याख्याता गोकुल बागोरिया, सांवलिया जी मंडफिया के मंदिर मंडल के पूर्व सदस्य ममतेश शर्मा, पूर्व सरपंच आजाद हुसैन, राजमल जैन सहित कई पत्रकारों और समाजसेवियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
