श्री पीताम्बरा आश्रम में रूद्रार्चन महानुष्ठान संपन्न
Share
यजुर्वेदीय विधान से हुआ रूद्राभिषेक, साधकों ने की सामूहिक आरती
बांसवाड़ा, 19 अगस्त : गायत्री मंडल की ओर से श्री पीताम्बरा आश्रम में रूद्रार्चन महानुष्ठान का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हुआ। पं. आशीष पंड्या (पिण्डारमा) एवं पं. देवशंकर जोशी के आचार्यत्व में देवी-देवताओं सहित नर्मदेश्वर शिव का पूजन कर यजुर्वेदीय परंपरा से रूद्राभिषेक अनुष्ठान संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विभिन्न शैव स्तोत्रों का सामूहिक पाठ और दैवीय अनुष्ठान किए गए। अनुष्ठान में चन्द्रेश व्यास, अनिमेष पुरोहित, अरुण व्यास, अनिल पंड्या, विनोद चौबीसा और अजय अधिकारी सहित अनेक साधकों ने भाग लिया।
मुख्य साधक सुश्री मैत्री पंड्या एवं जय पंड्या ने आरती और पुष्पांजलि विधान पूर्ण किया। सामूहिक शैव आरती में बड़ी संख्या में साधक-साधिकाओं ने भाग लिया। महिला शाखा की सदस्याओं ने शिव सहस्रनाम से पुष्पार्चन, अक्षतार्चन और शिवार्चन अनुष्ठान किए। इस दौरान हनुमान महापूजा भी संपन्न हुई।
