LOADING

Type to search

सांवरिया सेठ को पहनाई रत्नजड़ित ‘कृष्णा’ राखी

Local

सांवरिया सेठ को पहनाई रत्नजड़ित ‘कृष्णा’ राखी

Share

सांवरा सेठ और हजारेश्वर महादेव को भक्तों ने बांधी राखी

उदयपुर। 9 अगस्त
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर चित्तौड़गढ़ के श्रीसांवलियाजी और श्री हजारेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ भगवान को रक्षा सूत्र बांधा गया। सावन माह के अंतिम दिन मनाए गए इस पर्व में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
श्रीसांवलियाजी मंदिर में सुबह मंगला आरती के बाद भगवान का श्रृंगार किया गया। उन्हें सोने के वस्त्र, फूलों और आभूषणों से सजाया गया। इसके बाद विशेष रूप से तैयार की गई ‘कृष्णा’ लिखी रत्नजड़ित राखी भगवान को बांधी गई। यह राखी भक्तों के आकर्षण का केंद्र रही। मान्यता है कि भगवान को राखी बांधने से परिवार में सुख-शांति और आशीर्वाद प्राप्त होता है।
हजारेश्वर महादेव को खीर से अभिषेक
श्री हजारेश्वर महादेव मंदिर में महंत चंद्र भारती जी महाराज के नेतृत्व में ब्रह्म मुहूर्त में पूजा शुरू हुई। आचार्य श्रवण सामवेदी के अनुसार, सावन के अंतिम दिन खीर से भगवान शिव का अभिषेक अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। अभिषेक के बाद महादेव को राखी बांधी गई और उनका सुंदर श्रृंगार किया गया।
भक्ति और श्रद्धा का माहौल
पूजा-अर्चना में कृतिका, जितेंद्र वैष्णव, पंडित विष्णु शर्मा, पवन शर्मा, मुरली शर्मा, शिव शंकर शर्मा और भवानी शंकर सहित कई विद्वान ब्राह्मणों ने हिस्सा लिया। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और श्रद्धा-भाव का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद लिया और रक्षाबंधन का पर्व भक्ति के साथ मनाया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *