सितम्बर में बदले मार्ग से चलेगी कामाख्या एक्सप्रेस
Share
गोरखपुर-गोंडा खण्ड पर नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक के कारण परिवर्तन
उदयपुर | 19 अगस्त
गोरखपुर-गोंडा व गोरखपुर-आनंद नगर रेल खण्ड पर तीसरी लाइन और दोहरीकरण कार्य के चलते रेलवे ने नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया है। इसके कारण उदयपुर सिटी से चलने वाली कामाख्या एक्सप्रेस का मार्ग सितम्बर में बदला जाएगा।
रेल प्रशासन के अनुसार उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस (19615) आगामी 22 सितम्बर को परिवर्तित मार्ग लखनऊ–सुल्तानपुर–वाराणसी–औड़िहार–छपरा होकर चलेगी। इस दौरान अयोध्या धाम, मनकापुर, गोरखपुर, देवरिया सदर व भटनी स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा। इसी तरह कामाख्या–उदयपुर सिटी एक्सप्रेस (19616) 25 सितम्बर को छपरा–औड़िहार–वाराणसी–सुल्तानपुर–लखनऊ मार्ग से चलेगी और भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, मनकापुर व अयोध्या धाम स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
