LOADING

Type to search

हाईवे पर एसिड टैंकर पलटकर भभका, ड्राइवर जिंदा जला

Local

हाईवे पर एसिड टैंकर पलटकर भभका, ड्राइवर जिंदा जला

Share

उदयपुर। 4 अगस्त
उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। घसियार के पास एसिड से भरा एक भारी टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया और करीब 300 मीटर तक घसीटता चला गया। रगड़ से टैंकर में तेज धमाके के साथ आग लग गई, जिसने कुछ ही पलों में पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के वक्त टैंकर में मौजूद ड्राइवर आग में फंस गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
टैंकर के पलटते ही सड़क पर तेजाब फैल गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि टैंकर का रजिस्ट्रेशन नंबर भी जलकर मिट गया, जिससे मृतक चालक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
घटना की सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम के भगवत सिंह झाला और बडगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उदयपुर से दमकल की गाड़ी बुलाई गई और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
पुलिस ने टैंकर से अधजले शव को बाहर निकालकर उदयपुर के एमबी अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। वहीं, सड़क पर बिखरे एसिड और जले अवशेषों के कारण हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *