LOADING

Type to search

हार्डकोर अपराधी दिलीपनाथ व सहयोगियों के विरुद्ध पटना में प्रकरण दर्ज

Local

हार्डकोर अपराधी दिलीपनाथ व सहयोगियों के विरुद्ध पटना में प्रकरण दर्ज

Share

हार्डकोर अपराधी दिलीपनाथ व सहयोगियों के विरुद्ध पटना में प्रकरण दर्ज
मिथ्या दस्तावेजों के आधार पर बनवाया था पासपोर्ट
उदयपुर, 2 अगस्त
हार्डकोर अपराधी दिलीपनाथ व उसके सहयोगियों के विरुद्ध मिथ्या दस्तावेजों के आधार पर पटना के पासपोर्ट कार्यालय से पासपोर्ट बनवाने के आरोप में पुलिस थाना कोतवाली पटना (बिहार) में उदयपुर पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज करवाया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि नाई थाने के हार्डकोर अपराधी एवं हिस्ट्रीशीटर दिलीपनाथ पुत्र नारायण निवासी सीसारमा द्वारा षडयंत्रपूर्वक आधार कार्ड में मिथ्या प्रविष्टी कर फर्जी दस्तावेजों की मदद से पासपोर्ट बनवाया गया। इस मामले में दिलीपनाथ योगी व उसके सहयोगी नारायण दास वैष्णव पुत्र धनदास वैष्णव निवासी अम्बेरी, देवेन्द्र गायरी उर्फ डेविड निवासी कालारोही एवं मोनू उर्फ सुखा पुत्र लखमी निवासी निनाणा (हरियाणा) व अन्य के विरुद्ध थाना नाई पर जीरो नम्बरी एफआईआर दर्ज की गई। इसे मय दस्तावेज भेजकर पटना के कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। इससे पहले उदयपुर पुलिस की सूचना पर पटना क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय द्वारा दिलीपनाथ के पासपोर्ट को निरस्त कर जब्त कर लिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *