LOADING

Type to search

होटल में बर्थडे पार्टी की आड़ में चल रही थी रेव पार्टी

Local

होटल में बर्थडे पार्टी की आड़ में चल रही थी रेव पार्टी

Share

पुलिस ने 50 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, नकली नोट व नशे का सामान बरामद

उदयपुर। 3 अगस्त
शहर के कोडियात रोड स्थित होटल गणेश में शनिवार रात बर्थडे पार्टी की आड़ में चल रही रेव पार्टी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। गिर्वा पुलिस ने रेड कर 39 युवकों व 11 युवतियों को हिरासत में लिया। पार्टी में तेज डीजे, शराब, नशे की सामग्री व नकली नोट उड़ाए जा रहे थे। कुछ युवतियां अन्य राज्यों से विशेष रूप से बुलवाई गई थीं, जिससे पूरे नेटवर्क पर सवाल खड़े हो गए हैं।
पुलिस टीम डीएसपी सूर्यवीर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में सादी वर्दी में ग्राहक बनकर होटल में दाखिल हुई और गतिविधियों की पुष्टि के बाद रात करीब 11:30 बजे रेड की गई। अचानक कार्रवाई से अफरा-तफरी मच गई, कुछ युवक-युवतियां छत पर छिपने की कोशिश में थे जिन्हें भी पकड़ लिया गया।
रेव पार्टी में नकली नोटों की बारिश की जा रही थी। होटल के पास शराब परोसने का वैध लाइसेंस नहीं था, बावजूद इसके शराब और नशीले पदार्थ खुलेआम परोसे जा रहे थे। पुलिस अब नकली नोटों और बाहर से बुलवाई गई युवतियों के नेटवर्क की जांच में जुटी है।
रेव पार्टी की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, जिसमें नेपाल व अमेरिका से लोग शामिल रहे हैं। बढ़ती घटनाओं ने शहर की सांस्कृतिक छवि पर भी सवाल खड़े किए हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसे नेटवर्क को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *