LOADING

Type to search

होटल में रेव पार्टी की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, 51 गिरफ्तार

Local

होटल में रेव पार्टी की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, 51 गिरफ्तार

Share

उदयपुर। 3 अगस्त
उदयपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कोड़ियात रोड स्थित होटल गणेश में रेव पार्टी और वेश्यावृत्ति के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है। इस रेड में 40 पुरुष और 11 युवतियों को हिरासत में लिया गया है। होटल मालिक विश्वजीत सोलंकी समेत प्रमुख दलालों को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि गुप्त सूचना और डिकॉय ऑपरेशन के बाद यह रेड की गई। होटल में प्रति व्यक्ति 5 हजार रुपये लेकर रेव पार्टी में प्रवेश दिया जा रहा था। गुजरात से बस भरकर ग्राहक पहुंचे थे। होटल में तेज़ म्यूज़िक, अवैध शराब, साउंड सिस्टम और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि होटल में वैश्यावृति के लिए युवतियों को बुलवाया गया था और ग्राहकों को शराब सहित अन्य सुविधाएं दी जा रही थीं। होटल मालिक, दलाल और ग्राहक–सभी इस आपराधिक साजिश में शामिल थे।
डीएसपी गिर्वा सूर्यवीर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में गुजरात, दिल्ली, कोटा, अहमदाबाद, मुंबई, महाराष्ट्र, चुरू, झुंझुनूं, सीकर, नाथद्वारा, राजसमंद, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, वर्धा और अन्य राज्यों से लाए गए ग्राहकों और महिलाओं की पहचान भी की जा चुकी है। थाना नाई में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, आबकारी अधिनियम, राजस्थान ध्वनि प्रदूषण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई से शहर में संचालित हो रहे ऐसे गिरोहों, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और होटलों की भी निगरानी कर रही है। अधिकारी मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में और खुलासे हो सकते हैं।
युवतियों पर उछाले जा रहे थे नकली नोट, पुलिस पहुंची तो छत पर छिपे
पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से बड़ी संख्या में नकली नोट भी बरामद हुए हैं। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो डीजे साउंड की धुन पर लड़कियां डांस कर रही थीं, जिन पर कुछ युवक नकली नोट लुटा रहे थे। पुलिस ने दबिश दी तो कुछ युवक—युवती छत पर जाकर छिप गए। पुलिस ने इनको हिरासत में लिया है।  
होटल प्रबंधन से जुड़े सूत्रों से ये भी पता चला है कि पकड़े गए लोगों में एक महिला चोटिल भी हुई है, जिसे इलाज मुहैया नहीं करवाया गया। इसके अलावा एक बुजुर्ग को उसकी उम्र का हवाला देते हुए होटल में ही रखा गया है। रेड में शामिल पुलिस टीम में डिकॉय हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, कांस्टेबल अजयराज, प्रकाश सहित नाई थाने की टीम सक्रिय रही। पुलिस ने तीन बड़े वाहन भी जब्त किए हैं।  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *