LOADING

Type to search

TTP हमले में पाक सेना के 11 जवान मारे गए, 19 आतंकवादी ढेर

Local

TTP हमले में पाक सेना के 11 जवान मारे गए, 19 आतंकवादी ढेर

Share

इस्लामाबाद, 8 अक्टूबर (उदयपुर डेस्क): पाकिस्तानी तालिबान (TTP) के हमले में मंगलवार रात को 11 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई, जिसमें 2 अधिकारी और 9 जवान शामिल हैं। इस दौरान TTP के 19 लड़ाके भी मारे गए। घटना अफगानिस्तान सीमा के पास कुर्रम जिले में हुई, जहां पाक सेना TTP के खिलाफ ऑपरेशन चला रही थी।
TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली और कहा कि उनके लड़ाकों ने सैनिकों के काफिले को निशाना बनाया। पाक सेना ने आरोप लगाया कि हमलावरों को भारत का समर्थन मिल रहा है। हमले में लेफ्टिनेंट कर्नल जुनैद आरिफ और मेजर तैय्यब राहत समेत सैनिकों की मौत हुई। हमलावरों ने बम फेंका और फायरिंग की।
पाकिस्तानी सेना ने बताया कि उन्हें इंडियन प्रॉक्सी संगठन फितना अल-ख्वारिज से जुड़े आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। 2021 में तालिबान के अफगानिस्तान में सत्ता में आने के बाद से TTP पाकिस्तान में सबसे बड़ा आतंकवादी खतरा बन गया है। देश में आतंकवादी हमलों में वृद्धि का मुख्य कारण TTP को माना जाता है। हालांकि तालिबान दावा करता है कि वह TTP का समर्थन नहीं करता।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *