180 किलो से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त
Share
कार भी जब्त, कीमत 27 लाख रुपए आंकी गई
प्रतापगढ़। 24 अगस्त। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में रंठांजना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 180 किलो 360 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त महिंद्रा एक्सयूवी कार को भी कब्जे में लिया गया। जब्त माल की अनुमानित कीमत करीब 27 लाख रुपए आंकी गई है।
22 अगस्त को थानाधिकारी दीपक कुमार मय जाप्ता गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थड़ा से लालपुरा मार्ग पर एक कुएं में प्लास्टिक के कट्टे तैर रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और केन की मदद से कट्टों व गिरी हुई कार को बाहर निकाला।
जांच में कट्टों में अवैध अफीम डोडाचूरा पाया गया, जिसका वजन 180 किलो 360 ग्राम निकला। पुलिस ने डोडाचूरा और कार को जब्त कर थाना रंठांजना में मुकदमा दर्ज किया। मामले में आगे की जांच जारी है।
