बांसवाड़ा में घर में घुसकर तोड़फोड़ और लूट, 19 नामजद
Share
बांसवाड़ा, 8 अक्टूबर (उदयपुर डेस्क): जिले के राठधनराज गांव में मंगलवार को एक महिला के घर में जबरन घुसकर तोड़फोड़ करने, महिलाओं के जेवर और नकदी लूटने का मामला सामने आया है। सज्जनगढ़ थाना पुलिस ने 19 नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट दी कि जब वह घर पर काम कर रही थी, तभी भारतसिंह चोरमार, विट्ठल, रौनक, जयराज, बलवंत, मांगीलाल, लीलादेवी, सीता, सुषमा, निकिता सहित अन्य लोग तलवार, लट्ठ और पत्थर लेकर घर में घुस आए। आरोपियों ने पति और बेटे के साथ मारपीट की, दरवाजे तोड़ दिए और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त कर दी। विट्ठल ने एक तोला सोने की चेन, जबकि भारतसिंह ने पति की जेब से 15 हजार रुपए निकाल लिए। बीच-बचाव के दौरान ननद अन्नू के सिर पर तलवार से वार कर दिया गया। ग्रामीणों और पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
