LOADING

Type to search

बांसवाड़ा के बड़लिया गांव में 2 महीने से अंधेरे में 20 घर

Local

बांसवाड़ा के बड़लिया गांव में 2 महीने से अंधेरे में 20 घर

Share

ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग तेज

उदयपुर। 12 सितम्बर
बांसवाड़ा जिले के घाटोल उपखंड के बड़लिया गांव में करीब 20 घरों के लोग पिछले दो महीनों से बिजली के बिना अंधेरे में जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव का घरेलू ट्रांसफॉर्मर दो महीने पहले जल गया था। विभाग से शिकायतों और कई बार चक्कर लगाने के बाद करीब एक माह पहले नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया, लेकिन वह भी तुरंत खराब हो गया। तब से अब तक बिजली बहाल नहीं हुई है।
गांव वालों का कहना है कि बिजली नहीं होने से बरसात के मौसम में परेशानियां बढ़ गई हैं। महिलाएं अंधेरे में घरेलू कामकाज करने को मजबूर हैं, वहीं बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीण अमरेंग पटेल, नवीन सुथार, मोगजी पटेल, रूपसिंह पटेल, भंवर पटेल, अमरसिंह यादव सहित अन्य ने विभाग के खिलाफ आक्रोश जताते हुए जल्द नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है।
इस मामले में घाटोल एईएन मनराज मीणा ने कहा कि फिलहाल आगे से ट्रांसफॉर्मर की सप्लाई नहीं आ रही है, आते ही गांव में नया लगाया जाएगा। वहीं अधीक्षण अभियंता भगवान दास बैरवा ने बताया कि जिले में बड़ी संख्या में ट्रांसफॉर्मर खराब होने से किल्लत बनी हुई है। इस कमी को पूरा करने के लिए विभाग दूसरे जिलों से ट्रांसफॉर्मर उधार लेकर आपूर्ति कर रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बड़लिया में भी जल्द नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली बहाल की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *