LOADING

Type to search

2025 का नोबेल मेडिसिन पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को, इनमें 1 महिला

National

2025 का नोबेल मेडिसिन पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को, इनमें 1 महिला

Share

स्टॉकहोम, 6 अक्टूबर : साल 2025 का नोबेल चिकित्सा पुरस्कार मैरी ई. ब्रंकॉ, फ्रेड रैम्सडेल और शिमोन सकागुची को मिला है। इन्हें यह सम्मान ‘पेरिफेरल इम्यून टॉलरेंस’ के क्षेत्र में किए गए शोध के लिए दिया गया है।
इन शोधकर्ताओं ने शरीर के शक्तिशाली इम्यून सिस्टम को नियंत्रित करने के तरीके खोजे, जिससे यह गलती से हमारे अंगों पर हमला न करे। उन्होंने रेगुलेटरी T-सेल्स की पहचान की, जो इम्यून सेल्स को सुरक्षित रखने का कार्य करती हैं।
यह खोज कैंसर, ऑटोइम्यून रोगों और अंग प्रत्यारोपण में नई संभावनाएं खोल रही है। इनके आधार पर कई नए इलाज क्लिनिकल ट्रायल में हैं और भविष्य में यह चिकित्सा क्षेत्र में क्रांति ला सकते हैं।
तीनों वैज्ञानिकों को 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में गोल्ड मेडल, सर्टिफिकेट और 10.3 करोड़ रुपए इनाम स्वरूप प्रदान किए जाएंगे। यह पुरस्कार इम्यूनोलॉजी और आधुनिक चिकित्सा में सुरक्षा और नियंत्रण के नए आयाम खोलने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

महत्वपूर्ण तथ्य:
मैरी ई. ब्रंकॉ इस वर्ष की एकमात्र महिला विजेता हैं।
खोज T-सेल्स पर आधारित है, जो शरीर की खुद की कोशिकाओं पर हमला रोकती हैं।
नई दवाओं और उपचारों के लिए यह शोध आधार बन रहा है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *