LOADING

Type to search

चित्तौड़गढ़ में SUV से 360 किलो डोडाचूरा बरामद

Local

चित्तौड़गढ़ में SUV से 360 किलो डोडाचूरा बरामद

Share

टायर पंचर होने पर तस्कर जंगल में भागा, सीबीएन ने जब्त की कार
चित्तौड़गढ़, 5 अक्टूबर (उदयपुर डेस्क)
: केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) चित्तौड़गढ़ डिवीजन-2 की टीम ने शनिवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक SUV से 360.540 किलो डोडाचूरा बरामद किया, जिसकी बाजार कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है। यह कार्रवाई बेगूं क्षेत्र के हनुतिया चोरगा के पास की गई।
सीबीएन के उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुंदेल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजस्थान नंबर की एक गाड़ी में भारी मात्रा में डोडाचूरा ले जाया जा रहा है। टीम ने नाकाबंदी की और जब संदिग्ध काली SUV दिखाई दी तो उसे रुकने का इशारा किया गया। ड्राइवर ने गाड़ी रोकने के बजाय भागने की कोशिश की। सड़क पर टायर किलर लगाने के बाद भी गाड़ी करीब एक किलोमीटर आगे जाकर पंचर हुई। इसके बाद आरोपी जंगल की ओर भाग गया।
तलाशी के दौरान टीम को एक पिकअप गाड़ी भी मिली, जिसमें कई नंबर प्लेटें पाई गईं। आशंका जताई जा रही है कि गिरोह गाड़ियों की पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट बदलता था। सीबीएन ने डोडाचूरा और वाहन जब्त कर जांच शुरू की है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। अधिकारियों को शक है कि यह गिरोह लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *