LOADING

Type to search

बस लूट के प्रयास में 5 बदमाश गिरफ्तार, 2 नाबालिग हिरासत में

Local

बस लूट के प्रयास में 5 बदमाश गिरफ्तार, 2 नाबालिग हिरासत में

Share

डूंगरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पूछताछ में जुटी टीम

डूंगरपुर, 12 अक्टूबर (विजन 360 न्यूज): डूंगरपुर की दोवड़ा थाना पुलिस ने लूट की नीयत से बस रुकवाने वाले गैंग के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो नाबालिगों को डिटेन किया गया है। इससे पहले पुलिस इस वारदात में शामिल ईको गाड़ी चालक को 9 अक्टूबर को ही पकड़ चुकी थी।
पुलिस के अनुसार करण सिंह डाबी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अन्नपूर्णा ट्रेवल्स की बस पर पुनाली घाटा क्षेत्र में हमला किया गया। ड्राइवर देवकुमार मीणा ने बताया कि 7 अक्टूबर की रात डूंगरपुर-आसपुर मार्ग पर इंदौर जा रही बस को ईको सवार बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में ओवरटेक कर रोक लिया। करीब 7-8 युवक लाठियां और तलवारें लेकर नीचे उतरे, लेकिन बस में हल्ला मचते ही बदमाश भाग खड़े हुए।
पुलिस ने ईको कार के नंबर के आधार पर जांच शुरू की और ड्राइवर सोहनलाल उर्फ सोहन परमार को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर गोपाल परमार (कोलखंडा), अंकित मीणा, अभिषेक मीणा, भाविन मीणा (कालू गामडा) और संजय परमार (पालमांडव) को भी पकड़ा गया। पूछताछ में सभी ने अपराध स्वीकार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *