6 भारतीय कंपनियों पर अमेरिका ने बैन लगाया
Share
6 भारतीय कंपनियों पर अमेरिका ने बैन लगाया
ईरान से कारोबार का आरोप; ईरान बोला- अमेरिका आर्थिक हथियार चला रहा
वॉशिंगटन/नई दिल्ली। 31 जुलाई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान से प्रतिबंधित पेट्रोकेमिकल उत्पाद खरीदने वाली 24 कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हैं, जिनमें 6 भारतीय कंपनियां शामिल हैं। इन पर 1000 करोड़ रु. से अधिक के उत्पाद यूएई के जरिए आयात करने का आरोप है। भारत की अलकेमिकल सॉल्यूशंस, ग्लोबल इंडस्ट्रियल केमिकल्स, ज्यूपिटर डाई केम, रमणिकलाल गोसालिया, पर्सिस्टेंट पेट्रोकेम और कंचन पॉलिमर्स पर कार्रवाई हुई है।
अमेरिका ने कहा कि ईरान इस पैसे का उपयोग परमाणु कार्यक्रम और आतंकी संगठनों को फंडिंग में करता है। प्रतिबंधित कंपनियों की अमेरिकी संपत्तियां जब्त होंगी और अमेरिकी नागरिक उनसे व्यापार नहीं कर सकेंगे। ईरान ने कहा कि यह आधुनिक आर्थिक साम्राज्यवाद है और अमेरिका वैश्विक दक्षिण को दबाने की कोशिश कर रहा है। इससे पहले फरवरी में भी अमेरिका ने 4 भारतीय शिपिंग कंपनियों पर ईरानी तेल के ट्रांसपोर्ट में मदद के आरोप में प्रतिबंध लगाया था।
