LOADING

Type to search

निगम सेवाओं को बाधित करने पर आठ के खिलाफ नामजद मुकदमा

Local

निगम सेवाओं को बाधित करने पर आठ के खिलाफ नामजद मुकदमा

Share

प्रदर्शन के दौरान रोडवेज बसें रोकने के मामले में 100–150 लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर
देलवाड़ा, 14 दिसंबर :
देलवाड़ा कस्बे में निगम सेवाओं की बदहाली के विरोध में किए गए प्रदर्शन के दौरान रोडवेज बसों को रोकना अब प्रदर्शनकारियों के लिए कानूनी संकट बन गया है। गत 16 अक्टूबर को कस्बेवासियों द्वारा मजेरा तिराहे पर सड़क पर उतरकर किए गए प्रदर्शन के दौरान निगम परिवहन सेवाओं को बाधित करने के मामले में निगम प्रशासन ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद तथा 100 से 150 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
राजसमंद आगार के यातायात प्रबंधक कृष्ण पाल सिंह द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार 16 अक्टूबर को देलवाड़ा एवं बाईपास मार्ग से गुजर रही करीब 20 रोडवेज बसों को प्रदर्शनकारियों ने मजेरा तिराहे पर रोक लिया और उन्हें सड़क पर आड़ी-तिरछी खड़ी करवा दिया। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा तथा निगम सेवाएं पूरी तरह बाधित हो गईं।
प्रार्थना पत्र के आधार पर स्थानीय थाने में पुष्कर खटीक, अर्जुन लाल खटीक, आदित्य यादव, दिनेश सोनी, युगल किशोर सोनी, दिनेश यादव, अनिल काबरा एवं शेर सिंह जैन सहित 100–150 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। देलवाड़ा थानाधिकारी वृत्त निरीक्षक भंवर लाल ने बताया कि मामले में दर्ज प्राथमिकी की जांच पूरी कर ली गई है तथा नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *