LOADING

Type to search

राजसमंद में मेटल के फंदे में फंसा लेपर्ड, वन विभाग ने रेस्क्यू कर छोड़ा अभयारण्य में

Local

राजसमंद में मेटल के फंदे में फंसा लेपर्ड, वन विभाग ने रेस्क्यू कर छोड़ा अभयारण्य में

Share


राजसमंद, 9 दिसंबर:
राजसमंद के मजा नांदोड़ा गांव के जंगल में एक लेपर्ड मेटल के फंदे में फंसा मिला। ग्रामीणों ने वन विभाग को तुरंत सूचना दी, जिसके बाद रेंजर लादू लाल शर्मा की टीम मौके पर पहुंची।
लेपर्ड का एक पंजा फंदे में फंसा था और वह आक्रामक हो गया था। रेस्क्यू टीम के सुरेंद्र सिंह ने सुरक्षित दूरी से उसे ट्रेंक्यूलाइज किया। बेहोश होने के बाद पंजे से फंदा हटाकर उसे सुरक्षित पिंजरे में शिफ्ट किया गया।
वन्य चिकित्सक नरेश मीणा ने स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें लेपर्ड पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। इसके बाद उसे टॉडगढ़ रावली अभयारण्य में सुरक्षित रूप से छोड़ा गया।
वन विभाग के अनुसार नर लेपर्ड की उम्र लगभग छह वर्ष है। टीम अब यह पता लगाने में लगी है कि फंदा किसने लगाया और इसके पीछे मंशा क्या थी। रेस्क्यू में तहसीलदार पुष्पेन्द्र सिंह कितावत, सत्यानंद गरासिया, वन्यजीव प्रेमी पन्नालाल कुमावत, गिरिश, अटल सिंह और घनश्याम पूर्बिया भी शामिल रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *