LOADING

Type to search

बांसवाड़ा के आजाद चौक में बड़ा हादसा टला, रणछोड़राय मंदिर का छज्जा अचानक ढहा

Local

बांसवाड़ा के आजाद चौक में बड़ा हादसा टला, रणछोड़राय मंदिर का छज्जा अचानक ढहा

Share

बैंड की दुकान पर गिरा मलबा, कर्मचारी बाल-बाल बचे; जर्जर इमारतों की जांच की मांग
udr bns 01
बांसवाड़ा, 30 नवम्बर: शहर के सबसे व्यस्त आजाद चौक में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब रणछोड़राय मंदिर का पुराना छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। छज्जे का भारी मलबा पास की बैंड की दुकान पर आ गिरा, लेकिन सौभाग्य से दुकान के अंदर मौजूद कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल आए और बड़ा हादसा टल गया।
घटना उस वक्त हुई जब प्राचीन मंदिर में रोजाना की तरह सफाई का कार्य चल रहा था। मंदिर का जर्जर छज्जा अचानक टूटकर सीधे बैंड की दुकान के प्रवेश द्वार और सामने के हिस्से पर गिरा। तेज धमाके के साथ पत्थर और मलबा गिरने से आसपास अफरा-तफरी मच गई।
दुकान मालिक शम्सु भाई ने बताया कि घटना के समय उनके कई कर्मचारी अंदर थे। गिरावट की आवाज सुनते ही वे तुरंत पीछे हट गए, जिससे उनकी जान बच गई। उन्होंने कहा कि यदि गिरावट कुछ और अंदर होती, तो गंभीर हादसा हो सकता था।
बैंड मालिक ने प्रशासन को घटना की सूचना देकर मांग की कि शहर के व्यस्त इलाकों में स्थित पुराने और जर्जर भवनों की तत्काल जांच की जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों का पालन न होने से इस प्रकार की घटनाओं का खतरा बढ़ता जा रहा है, जिसे समय रहते रोकना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *