LOADING

Type to search

फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट लगाकर पाई वीडीओ की नौकरी, कोर्ट स्टे हटते ही गिरफ्तार

Local

फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट लगाकर पाई वीडीओ की नौकरी, कोर्ट स्टे हटते ही गिरफ्तार

Share


बांसवाड़ा, 27 अक्टूबर (विजन 360 न्यूज डेस्क):
बांसवाड़ा जिले के घाटोल थाना क्षेत्र में फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट के आधार पर 2 साल सरकारी नौकरी करने वाले ग्राम विकास अधिकारी (VDO) लोकेश कुमार प्रजापत (29) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 2021 की ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा में दिव्यांग कैटेगरी में आवेदन किया और नौकरी पाने के लिए अपने सर्टिफिकेट में काट-छांट कर 40 प्रतिशत विकलांगता का ऑनलाइन प्रमाण पत्र बनवाया था। इसके आधार पर वह भुवासा पंचायत में VDO के पद पर कार्यरत था।
घाटोल थानाधिकारी निर्भय सिंह ने बताया कि आरोपी की फर्जीवाड़ा की जानकारी मिलने पर तत्कालीन विकास अधिकारी पंचायत समिति घाटोल जितेंद्र सिंह चुंडावत ने 7 दिसंबर 2023 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पंचायती राज विभाग ने 28 मार्च 2023 को उनकी नियुक्ति कर 10 अप्रैल 2023 को प्रोबेशन पीरियड में कार्य ग्रहण कराया था।
जांच में सामने आया कि जिला स्तरीय मेडिकल बोर्ड ने 16 अगस्त 2023 को उनका मेडिकल परीक्षण किया, जिसमें पाया गया कि वह 40 प्रतिशत विकलांग नहीं हैं। इसके बाद शंका हुई कि प्रजापत ने फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट लगाया है। पुलिस जांच में पुष्टि हुई कि प्रजापत ने 2021 में जारी प्रमाण पत्र में कट-छांट कर ऑनलाइन 40 प्रतिशत विकलांगता का सर्टिफिकेट बनवाया और उसी के आधार पर नौकरी हासिल की।
पुलिस ने जांच पूरी होने के बाद जोधपुर हाईकोर्ट को सबूत सौंपे थे। कोर्ट ने आरोपी की गिरफ्तारी पर लगी रोक हटा दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घटना से प्रशासन और विभाग में भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े के मामलों पर सतर्कता बढ़ाने की जरूरत स्पष्ट हो गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *