LOADING

Type to search

बांसवाड़ा में मिनी ट्रक-बाइक भिड़े, 2 की मौत

Local

बांसवाड़ा में मिनी ट्रक-बाइक भिड़े, 2 की मौत

Share

आमने-सामने की टक्कर में उछलकर गिरे, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
बांसवाड़ा, 19 जनवरी:
जिले के कलिंजरा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कुशलगढ़ मार्ग पर बारी गांव के पास स्थित पुलिया के समीप हुआ, जहां तेज रफ्तार 407 मिनी ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
जानकारी के अनुसार कुशलगढ़ तहसील के पाटी गांव निवासी तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बांसवाड़ा की ओर से आ रहे मिनी ट्रक ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन रास्ते में ही पाटी निवासी दीपसन और दिलीप ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीसरे युवक राकेश की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर किया गया है।
कलिंजरा थाना सीआई योगेश कुमार ने बताया कि हादसा सोमवार दोपहर बारी गांव की पुलिया के पास हुआ। मृतक पाटी गांव के निवासी थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम मंगलवार को करवाया जाएगा। हादसे की सूचना मिलते ही पाटी गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *