LOADING

Type to search

चित्तौड़गढ़–उदयपुर हाईवे पर चलती कार में लगी आग, एक व्यक्ति जिंदा जला

Local

चित्तौड़गढ़–उदयपुर हाईवे पर चलती कार में लगी आग, एक व्यक्ति जिंदा जला

Share

चित्तौड़गढ़, 16 नवम्बर (विजन 360 न्यूज डेस्क): भादसोड़ा थाना क्षेत्र के नपानिया में रविवार को चित्तौड़गढ़–उदयपुर हाईवे पर एक इको गाड़ी में अचानक आग लग गई, जिसमें बैठे एक व्यक्ति की जलने से मौत हो गई। राहगीरों ने गाड़ी को धूं-धूं कर जलते देखा और तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी।
सूचना मिलते ही चित्तौड़गढ़ से फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी और अंदर बैठा व्यक्ति जिंदा जल गया। गाड़ी उदयपुर से चित्तौड़गढ़ की ओर आ रही थी। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन शार्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी की संभावना जताई जा रही है।
घटना के बाद पुलिस ने हाईवे पर यातायात कुछ समय के लिए रोक दिया। गाड़ी के भीतर पूरी तरह जल जाने के कारण मृतक का शव बाहर निकालना मुश्किल हो गया। पुलिस और तकनीकी टीम मौके पर मौजूद हैं और मृतक की पहचान की कोशिश जारी है। फिलहाल सूचना के अनुसार गाड़ी में केवल एक व्यक्ति ही मौजूद था।
यह हादसा हाईवे पर राहगीरों और वाहन चालकों के लिए चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि आग इतनी तेज थी कि गाड़ी पूरी तरह जल गई। जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारण का पता चल पाएगा।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *