LOADING

Type to search

चित्तौड़गढ़ में होटल के बाहर प्रॉपर्टी विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग में युवक घायल

Local

चित्तौड़गढ़ में होटल के बाहर प्रॉपर्टी विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग में युवक घायल

Share

पिता-पुत्र के झगड़े के बीच सुरक्षा गार्ड ने चलाई लाइसेंसी रिवॉल्वर, 9 लोग हिरासत में
चित्तौड़गढ़, 18 जनवरी:
शहर में शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब जिला अस्पताल के सामने स्थित आराधना होटल के बाहर प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि होटल मालिक के सुरक्षा गार्ड को फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई।
एडिशनल एसपी सरिता सिंह ने बताया कि आराधना होटल के मालिक भंवर सिंह नरधारी और उनके बेटे वी.पी. सिंह के बीच लंबे समय से संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार रात वी.पी. सिंह अपने साथियों दीपक काटां और राजकुमार जायसवाल के साथ होटल पहुंचा, जहां होटल स्टाफ माधु मेघवाल, पीरु मेघवाल और चमकोर सिंह से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट और तोड़फोड़ में बदल गया।
झगड़े के दौरान वी.पी. सिंह पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है, जिसमें ड्राइवर चमकोर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सांवरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके सिर में करीब 10 टांके लगाए गए। हालात बिगड़ते देख होटल मालिक के सुरक्षा गार्ड यादेवेन्द सिंह सरदार ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। गोली वी.पी. सिंह की जांघ को चीरती हुई निकल गई।
दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से गोली लगने से घायल वी.पी. सिंह को उदयपुर के गीतांजलि अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में भी तनाव फैल गया। शांति भंग की आशंका पर पुलिस ने 9 लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार फायरिंग करने वाला सुरक्षा गार्ड पूर्व सैनिक है और उसने आत्मरक्षा में गोली चलाने का दावा किया है। फिलहाल दोनों पक्षों से रिपोर्ट लेकर मामले की जांच की जा रही है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *