LOADING

Type to search

सांवलियाजी के दरबार में चढ़ाया चांदी का प्रेशर कुकर

Local

सांवलियाजी के दरबार में चढ़ाया चांदी का प्रेशर कुकर

Share

आक्या की जीत की मन्नत पूरी होने समर्थक ने एक किलोमीटर दंडवत यात्रा की; विधायक आक्या भी पहुंचे
चित्तौड़गढ़, 8 दिसंबर:
सांवलियाजी के भक्त किसान रामेश्वर गुर्जर ने अपनी मन्नत पूर्ण होने पर आधा किलो चांदी का प्रेशर कुकर चढ़ाकर अनोखी आस्था का प्रदर्शन किया। करीब एक किलोमीटर लंबी दंडवत (लोटन) यात्रा करते हुए वे सांवलियाजी मंदिर पहुंचे और दर्शन किए। यह संकल्प उन्होंने 2023 विधानसभा चुनाव के समय लिया था, जब चंद्रभान सिंह आक्या को बीजेपी से टिकट कटने के बाद निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरना पड़ा था।
रामेश्वर गुर्जर के समर्थकों ने बताया कि टिकट कटने के बाद चुनाव लड़ना और जनता का समर्थन पाना बड़ी चुनौती थी, लेकिन उन्हें विश्वास था कि सांवलिया सेठ की कृपा से आक्या विजयी होंगे। इसी विश्वास के साथ गुर्जर ने संकल्प किया था कि विजयी होने पर वे लोटन यात्रा करेंगे और आक्या के चुनाव चिन्ह प्रेशर कुकर के अनुरूप चांदी का कुकर चढ़ाएंगे। दो साल बाद उनका यह संकल्प पूरा हुआ।
समर्थक की आस्था देखकर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या भी मंदिर पहुंचे और तौल समारोह में शामिल हुए। समर्थकों ने उन्हें करीब 95 किलो सिक्कों से तौला। बाद में सभी सिक्के मंदिर भंडार में अर्पित कर दिए गए। आक्या ने कहा कि जनता की आस्था ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। जीत को दो साल बीतने के बाद भी लोग मन्नतें पूरी कर रहे हैं, यह उनके प्रति जनता के सम्मान और विश्वास का प्रमाण है।
विधायक ने कहा कि जनता और समर्थकों का कर्ज चुकाना कठिन है, लेकिन वे क्षेत्र के विकास के लिए पूरी लगन से काम करेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले दो साल में करीब 25 हजार लोग पैदल सांवलियाजी के दर्शन कर चुके हैं।
मंदिर में इस अवसर पर 56 भोग का भव्य प्रसाद चढ़ाया गया और सात हजार से अधिक भक्तों को प्रसादी वितरित की गई। पुजारियों ने सभी को चरणामृत देकर आशीर्वाद प्रदान किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *