ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचला
Share
घाटा वाली माता के दर्शन कर लौट रहे थे, ड्राइवर मौके से फरार
उदयपुर, 23 अक्टूबर: उदयपुर-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर देबारी चौराहे के पास एक दर्दनाक हादसे में ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतक ओमगिरी गोस्वामी (48) और उनकी पत्नी पुष्पा (43) निवासी नउवा, चंदेसरा घाटा वाली माता के दर्शन कर सुखेर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और करीब 50 फीट तक घसीटता चला गया।
हादसे में महिला का सिर बुरी तरह कुचल गया और दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाने में खड़ा कराया है। बताया जा रहा है कि ओमगिरी सुखेर में गार्ड की नौकरी करते थे। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
