LOADING

Type to search

चित्तौड़गढ़ का युवक हरियाणा में 13 लाख की अफीम के साथ गिरफ्तारत

Local

चित्तौड़गढ़ का युवक हरियाणा में 13 लाख की अफीम के साथ गिरफ्तारत

Share


चित्तौड़गढ़, 16 दिसम्बर :
हरियाणा के सिरसा जिले में डबवाली पुलिस और सीआईए कालांवाली ने चित्तौड़गढ़ निवासी अंतरराज्यीय नशा तस्कर भागचंद उर्फ राजू लाल को 13 लाख रुपए कीमत की 2 किलो 631 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने से पहले वह भागने की कोशिश कर रहा था।
डीएसपी कालांवाली संदीप धनखड़ के अनुसार 15 दिसंबर 2025 को गुप्त सूचना मिली कि भागचंद उर्फ राजू लाल अफीम लेकर राजस्थान से डबवाली की ओर आ रहा है। चौटाला-संगरिया रोड पर नाकाबंदी के दौरान आरोपी पैदल आता दिखाई दिया, जिस पर उसकी पीठ पर बैग था। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार और टीम ने उसे काबू कर लिया। तलाशी में बैग से 2 किलो 631 ग्राम अफीम बरामद हुई।
आरोपी के खिलाफ थाना सदर डबवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, जिससे उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
डीएसपी संदीप धनखड़ ने बताया कि इससे पहले 11 दिसंबर 2025 को भी इसी नाके पर नारायण लाल नामक तस्कर को पकड़ा गया था। उसके पास से 1 किलो 50 ग्राम अफीम बरामद हुई थी, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपए थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *