LOADING

Type to search

दिनदहाड़े सड़क के बीचों-बीच युवक पर चाकू से हमला

Local

दिनदहाड़े सड़क के बीचों-बीच युवक पर चाकू से हमला

Share

आरोपी फरार, घायल का इलाज जारी
उदयपुर, 1 अक्टूबर:
उदयपुर शहर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र के अलीपुरा इलाके में दिनदहाड़े हुए चाकूबाजी कांड से सनसनी फैल गई। दो युवकों ने मिलकर एक युवक पर ताबड़तोड़ वार किए और मौके से फरार हो गए। हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रोड के बीचो-बीच पीड़ित पर लगातार चाकू से वार होते नजर आ रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, घायल युवक की पहचान धर्मेंद्र गमेती पुत्र सीताराम गमेती निवासी अलीपुरा के रूप में हुई है। हमलावरों ने धर्मेंद्र के पैर, पेट और कंधे पर कुल चार वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत एमबी अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
धर्मेंद्र ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि हमला करने वाले युवक सचिन और सुमित हैं, जो चना मसाला बेचने का काम करते हैं। दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था, जिसके चलते इस हमले को अंजाम दिया गया।
बताया जा रहा है कि प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें सक्रिय कर दी गई हैं और इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े हुए इस हमले ने इलाके में भय का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *