LOADING

Type to search

दो महीने पहले सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

Local

दो महीने पहले सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

Share

इलाज के बाद भी नहीं मिली राहत; उदयपुर से चित्तौड़गढ़ लाने के दो दिन बाद तोड़ा दम
चित्तौड़गढ़, 9 नवम्बर (विजन 360 न्यूज डेस्क):
गंगरार इलाके में दो महीने पहले सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति ने आखिरकार रविवार को दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मोहनलाल (45) पुत्र बालूराम भोई, निवासी भोईखेड़ा, चित्तौड़गढ़ के रूप में हुई है। वह बिरला सीमेंट फैक्ट्री, चंदेरिया में खलासी के रूप में कार्यरत था।
जानकारी के अनुसार 16 सितंबर की रात ड्यूटी के बाद मोहनलाल अपनी पुत्रवधू को लेने बंदेड़ा (भीलवाड़ा) जा रहा था। इसी दौरान विश्राम कुटीर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मोहनलाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उदयपुर रेफर किया गया, जहां वह लगातार इलाजरत रहा।
करीब दो महीने तक इलाज चलने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। दो दिन पहले ही उसे उदयपुर से वापस चित्तौड़गढ़ लाया गया था। शनिवार देर रात तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मौत की खबर से परिवार और मोहल्ले में मातम छा गया। सूचना पर पूर्व पार्षद बालकिशन भोई सहित समाजजन जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। गंगरार पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *