LOADING

Type to search

बोहरा समुदाय की युवती ने बदला धर्म, प्रशासन से मांगी विवाह की अनुमति

Uncategorized

बोहरा समुदाय की युवती ने बदला धर्म, प्रशासन से मांगी विवाह की अनुमति

Share

नया धर्मान्तरण कानून लागू होने के बाद प्रदेश का पहला मामला
बांसवाड़ा, 23 नवम्बर (विजन 360 न्यूज डेस्क)
: राजस्थान में नया धर्मांतरण विरोधी कानून लागू होने के बाद प्रदेश में पहला मामला सामने आया है, जिसमें एक बोहरा मुस्लिम समुदाय की युवती ने स्वेच्छा से हिंदू धर्म स्वीकार कर अपने हिंदू प्रेमी से शादी करने की इच्छा जताकर अनुमति प्रशासन से मांगी है।
शहर निवासी बोहरा समुदाय की युवती ने स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन कर अपना नाम शिवांशी रख लिया है। प्रेमी प्रखर त्रिवेदी से विवाह की अनुमति के लिए पुलिस और प्रशासन के सामने स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करने का शपथ पत्र देकर सुरक्षा की भी मांग की है। युवती ने शपथ पत्र में कहा कि वह स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपना रही है। वह प्रखर के साथ लिव-इन में रहकर शादी करना चाहती हैं। परिजनों की ओर से दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट सही नहीं है। इससे पहले दोनों के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। युवती की ओर से शपथपत्र देने और स्वेच्छा से प्रेमी के साथ जाने के कारण मामला गुमशुदगी का नहीं चलेगा, क्योंकि दोनों बालिग हैं। मामले में राजतालाब थाना पुलिस ने युवती के बयान लिए हैं। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे हिंदू धर्म स्वीकार करने की अनुमति मिलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *