LOADING

Type to search

आवारा कुत्ते का आतंक: 1 किमी क्षेत्र में 4 लोगों को काटा

Local

आवारा कुत्ते का आतंक: 1 किमी क्षेत्र में 4 लोगों को काटा

Share

3 साल के बच्चे के होंठ नोचे, छात्र और बुजुर्ग भी शिकार

उदयपुर, 11 सितम्बर

उदयपुर जिले के नयागांव उपखंड में आवारा कुत्ते के हमले ने दहशत फैला दी है। बुधवार दोपहर एक ही कुत्ते ने करीब 1 किलोमीटर के दायरे में 4 लोगों को काट लिया। इनमें 3 साल का मासूम बच्चा, 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला और 11वीं कक्षा का छात्र भी शामिल है। सबसे गंभीर हालत मासूम की है, जिसका होंठ कुत्ते ने बुरी तरह नोच डाला।
पहाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के चिकित्साधिकारी रवि कुमार ने बताया कि सबसे पहले कुत्ते ने 18 वर्षीय रितिका पर हमला किया। उसके बाद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहाड़ा के गेट पर कक्षा 11 के छात्र आनंद डामोर को काटा, जिसके हाथ और पैर घायल हो गए। स्थानीय लोगों और स्कूल स्टाफ ने बड़ी मुश्किल से छात्र को बचाया। दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
करीब एक किलोमीटर दूर करावाड़ा पंचायत में भी कुत्ते ने हमला जारी रखा। यहां 85 वर्षीय देवी को काटा, जबकि इसके बाद 3 वर्षीय ब्रज को भी कुत्ते ने घायल कर दिया। बच्चे के पैर और होंठ पर गंभीर चोटें आईं। चारों घायलों का इलाज पीएचसी में किया गया और उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए।
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। करावाड़ा सरपंच बिंदु गरासिया ने बताया कि पंचायत के पास कुत्ता पकड़ने के लिए कोई संसाधन नहीं है। इस बारे में 181 राजस्थान सम्पर्क पर शिकायत दर्ज कराई गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर कुत्ते को पकड़ने की मांग की है, ताकि और किसी की जान खतरे में न पड़े।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *