LOADING

Type to search

एबीवीपी ने उठाई विद्यालय के जर्जर होने की आवाज

Local

एबीवीपी ने उठाई विद्यालय के जर्जर होने की आवाज

Share

एसडीओ को सौंपा ज्ञापन, स्कूल भवन की मरम्मत और लैब निर्माण की मांग

प्रतापगढ़, 7 अक्टूबर (उदयपुर डेस्क): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) अरनोद नगर इकाई ने मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की जर्जर हालत और छात्रों की समस्याओं को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
भाग संयोजक मयंक चौधरी ने बताया कि यह विद्यालय क्षेत्र का सबसे पुराना शिक्षण संस्थान है, जहां करीब 600 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। भवन की दीवारों में दरारें आ चुकी हैं, छत से प्लास्टर झड़ रहा है और बारिश के दौरान पानी टपकने से शिक्षण कार्य बाधित होता है। नगर मंत्री लवीश लक्षकार ने कहा कि विद्यालय परिसर में स्वच्छता की कमी, खेल मैदान की दुर्दशा और फर्नीचर की कमी जैसी समस्याएं गंभीर हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए प्रयोगशाला की सुविधा नहीं है। एबीवीपी ने मांग की कि भवन की तत्काल मरम्मत, स्वच्छता सुधार, फर्नीचर उपलब्धता और विज्ञान लैब का निर्माण कराया जाए। एसडीओ ने ज्ञापन प्राप्त कर आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *