डबोक में 2022 के एटीएम लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार
Share
अब तक 6 आरोपी दबोचे गए
उदयपुर, 3 अक्टूबर: डबोक थाना पुलिस ने एटीएम लूट मामले में एक और सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए टीम ने आरोपी गणेश पुत्र हमीराराम निवासी खेतड़ी मोड़, जिला सीकर को गिरफ्तार किया।
गौरतलब है कि नवंबर 2022 में डबोक स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम को लूटने के दौरान सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर हाथ-पैर बांध दिए गए थे। आरोपियों ने धमकाकर एटीएम से नकदी लूट ली थी। इस मामले में पहले ही 5 आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जा चुके हैं।
पुलिस का कहना है कि अब गणेश की गिरफ्तारी से मामले की कड़ियां और स्पष्ट होंगी। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
