LOADING

Type to search

डूंगरपुर के सेंट पॉल स्कूल में 9वीं-10वीं के एडमिशन पर रोक

Local

डूंगरपुर के सेंट पॉल स्कूल में 9वीं-10वीं के एडमिशन पर रोक

Share

अवैध हॉस्टल में 8 बच्चे बीमार मिलने पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई
डूंगरपुर, 8 नवम्बर (विजन 360 न्यूज डेस्क):
डूंगरपुर शहर के सेंट पॉल स्कूल पर शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। स्कूल के पातेला स्थित हॉस्टल में लापरवाहियां मिलने के बाद विभाग ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा 9वीं और 10वीं में प्रवेश पर रोक लगा दी है।
दरअसल, 16 सितंबर को जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने हॉस्टल का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान हॉस्टल में गंदगी, खराब भोजन व्यवस्था, पौष्टिक आहार की कमी और बिजली सुविधा तक न होने जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण के दौरान 8 बच्चे बीमार मिले, जिनमें 2 छात्राएं भी शामिल थीं। सभी को तत्काल डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) रणछोड़लाल ने बताया कि हॉस्टल बिना किसी मान्यता के अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। पूरी रिपोर्ट निदेशालय को भेजी गई थी, जिस पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने आदेश जारी कर स्कूल में 9वीं और 10वीं कक्षा के नए प्रवेशों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में पढ़ रहे छात्रों को पास के अन्य विद्यालयों में स्थानांतरित किया जाएगा ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। वहीं, चल रहे सत्र की परीक्षाएं यथावत आयोजित की जाएंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *