LOADING

Type to search

छात्रों के विरोध के बीच सुविवि कुलगुरु कई घंटे तक आॅफिस में रहीं कैद

Local

छात्रों के विरोध के बीच सुविवि कुलगुरु कई घंटे तक आॅफिस में रहीं कैद

Share

विवादित बयान को लेकर विरोध का दूसरे दिन भी जारी, पुलिस से धक्का—मुक्की
उदयपुर, 16 सितम्बर

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. सुनीता मिश्रा के औरंगजेब को ‘कुशल प्रशासक’ बताने वाले बयान के खिलाफ छात्र लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन करते रहे। छात्र नेताओं ने प्रशासनिक भवन के चैनल गेट पर शाम 5.30 बजे ताला लगा दिया और कुलपति को कई घंटे तक कार्यालय में कैद रखा। छात्रों ने गेट के बाहर बैठकर उन्हें बाहर निकलने नहीं दिया।
विरोध के दूसरे दिन प्रदर्शनकारी छात्र प्रशासनिक भवन की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने धक्का-मुक्की कर उन्हें रोका। इसके बाद छात्र होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट पहुंचे, जहां वीसी के आने की सूचना पर जमा हो गए। उन्होंने वहां रखी सामग्री तोड़कर हटा दी। इसके बाद आर्ट्स कॉलेज में चल रहे एग्जाम के दौरान छात्र गेट पर अड़ गए। डीन प्रो. मदन सिंह राठौड़ ने समझाइश दी, लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे।
संदेश राज्यपाल तक पहुंचाया
छात्र नेताओं ने वीसी के खिलाफ पोस्टर लगाए, उन पर कालिख पोती और खून से राज्यपाल को पत्र लिखा। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मयूरध्वज सिंह, रौनकराज सिंह, मिलिंद पालीवाल और पुष्पेन्द्र सिंह ने चेतावनी दी कि वीसी को कार्यालय में प्रवेश नहीं करने देंगे। एनएसयूआई इकाई अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि जब तक वीसी पद पर हैं, वह अपनी डिग्री पूरी नहीं करेंगे।
राज्यपाल, डिप्टी सीएम एवं उच्च शिक्षामंत्री ने मांगी रिपोर्ट
प्रदर्शन ने राज्य स्तरीय ध्यान आकर्षित किया। राज्यपाल, डिप्टी सीएम और उच्च शिक्षा मंत्री ने यूनिवर्सिटी से रिपोर्ट मांगी। कुलपति प्रो. सुनीता मिश्रा ने विवादित बयान पर माफी मांगी और कहा कि उनका वक्तव्य गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *