दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के नए आश्रम भवन में भक्ति और सत्संग का संगम

Share

वैदिक मंत्रोच्चार, भजन और आध्यात्मिक प्रवचनों से भक्तिमय हुआ वातावरण
उदयपुर, 10 मई
: दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की उदयपुर शाखा की ओर से सेक्टर-14 स्थित नए आश्रम परिसर में भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया। वैदिक हवन, भजनों और आध्यात्मिक प्रवचनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
संस्थान की उदयपुर प्रमुख साध्वी भागीरथी भारती ने नवीन आश्रम की स्थापना के उद्देश्य और संस्थान की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता स्वामी नरेंद्रानंद ने कहा कि ब्रह्मज्ञान केवल सैद्धांतिक नहीं, बल्कि जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाला अनुभवात्मक ज्ञान है।
समारोह में साध्वी तारिणी भारती, साध्वी मृदुला भारती और अन्य कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मौजूद एस.आर.ए.एम.एम.ए के संस्थापक निदेशक शिहान राजकुमार मेनारिया ने कहा कि वर्तमान समय में अध्यात्म और सकारात्मक सोच ही मानसिक शांति का आधार है।