LOADING

Type to search

डूंगरपुर में अवैध शराब से भरी ईको कार जब्त

Local

डूंगरपुर में अवैध शराब से भरी ईको कार जब्त

Share

डूंगरपुर, 30 जनवरी: डूंगरपुर जिले की कुआं थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शराब से भरी एक ईको कार जब्त की है। यह कार्रवाई डूंगरसारण चौराहे पर अलसुबह गश्त के दौरान की गई। पुलिस को देखकर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
कुआं थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि राजस्थान–गुजरात सीमा पर डूंगरसारण बॉर्डर के पास गश्त के दौरान एक बिना नंबर की ईको कार संदिग्ध अवस्था में आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन मोड़कर भागने लगा। पीछा करने पर कुछ दूरी पर चालक कार छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने मौके पर कार की तलाशी ली, जिसमें शराब के 14 कार्टन भरे हुए मिले। पुलिस ने ईको कार और अवैध शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी चालक की तलाश जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *