LOADING

Type to search

बांसवाड़ा में चाइनीज मांझे से कटा बुजुर्ग का पैर

Local

बांसवाड़ा में चाइनीज मांझे से कटा बुजुर्ग का पैर

Share

एमबी अस्पताल में चल रहा उपचार
उदयपुर/बांसवाड़ा, 4 जनवरी
: बांसवाड़ा शहर में मकर संक्रांति के मौके पर पतंगबाजी का जानलेवा असर सामने आया है। उदयपुर रोड पर बालाजी नगर निवासी नारायण पिता ताराचंद टेलर एक चाइनीज मांझे की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मोहन कॉलोनी क्षेत्र में हुई, जब नारायण सड़क पार कर रहे थे और सड़क पर बिखरा मांझा उनके पैरों में उलझ गया।
मांझे की धार इतनी तेज थी कि बुजुर्ग का पैर बुरी तरह कट गया। राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। पैर की एडी के पास घाव की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने नारायण को आगे के उपचार के लिए उदयपुर रेफर कर दिया।
घायल नारायण ने बताया कि मांझा पैर में उलझते ही उन्हें करंट जैसा झटका महसूस हुआ, जिससे वे नीचे गिर पड़े और पैर कट गया। उन्होंने कहा कि किसी ने सड़क पर मांझा फेंक दिया था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।
प्रशासन ने चाइनीज मांझों पर प्रतिबंध लगाया हुआ है, लेकिन हर साल मकर संक्रांति के आसपास इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। चाइनीज मांझे न केवल इंसानों के लिए, बल्कि पक्षियों के लिए भी जानलेवा साबित होते हैं। ग्रामीण और शहरवासियों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और जागरूकता बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके। इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा को लेकर गंभीर चेतावनी दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *