LOADING

Type to search

चित्तौड़गढ़ में 15 लाख में खरीदे मकान में चल रही MD ड्रग फैक्ट्री पकड़ी, दो गिरफ्तार

Local

चित्तौड़गढ़ में 15 लाख में खरीदे मकान में चल रही MD ड्रग फैक्ट्री पकड़ी, दो गिरफ्तार

Share

चित्तौड़गढ़, 14 जनवरी: चित्तौड़गढ़ के सुरजना गांव में नेशनल हाईवे से 7 किलोमीटर दूर एक सुनसान इलाके में चल रही एमडी ड्रग फैक्ट्री को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) ने पकड़ लिया। मुख्य तस्कर मध्यप्रदेश निवासी है और फैक्ट्री छह महीने से संचालित हो रही थी।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने 15 लाख रुपए में मकान खरीदा और इसे हाई-टेक ड्रग लैब में तब्दील कर दिया। इंदौर से कच्चा माल मंगवाकर MD और अल्प्राजोलम जैसी मादक दवाइयां बनाई जा रही थीं। CBN टीम ने तलाशी के दौरान 5.894 किलो मादक पदार्थ, 200 किलो प्रिकर्सर केमिकल, लैब उपकरण और तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त की। जब्त सामग्री की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2 करोड़ रुपए आंकी गई।
कार्रवाई में सोनू सिंह उर्फ अकबर और मकान मालिक मांगीलाल धाकड़ को गिरफ्तार किया गया। सोनू सिंह लैब पर गार्ड और हेल्पर की भूमिका निभा रहा था। मुख्य सरगना अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
इस मामले में सुरक्षा में चूक के लिए किला चौकी के ASI हिम्मत सिंह और कॉन्स्टेबल रणजीत पूरी को सस्पेंड किया गया। CBN टीम पूरे नेटवर्क, कच्चे माल की सप्लाई और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है।
जिला अफीम अधिकारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का आधार कार्ड वैध है और सोशल मीडिया में फैली अफवाहें गलत हैं। लैब में मिले उपकरण और बर्तन संकेत करते हैं कि यह पहली बार नहीं, बल्कि कई बार ड्रग तैयार की जा चुकी थी और संभवतः स्थानीय व अन्य राज्यों में सप्लाई की गई।
यह कार्रवाई राजस्थान में MD ड्रग फैक्ट्री पर CBN की पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है और मुख्य सरगना की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *