LOADING

Type to search

बाबूलाल खराड़ी का कांग्रेस पर तीखा हमला: डूबती नाव में बैठा तो डूबेगा ही

Local

बाबूलाल खराड़ी का कांग्रेस पर तीखा हमला: डूबती नाव में बैठा तो डूबेगा ही

Share

मालवीय के पार्टी बदलने पर बोले—आए थे तो स्वागत, अब गए हैं तो धन्यवाद; वागड़ की राजनीति पर असर नहीं
उदयपुर, 18 जनवरी:
वागड़ की राजनीति में हलचल मचाने वाले महेन्द्रजीत सिंह मालवीय के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राजस्थान सरकार में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस एक डूबती नाव है और जो उसमें बैठेगा, वह खुद भी डूबेगा। उन्होंने कहा कि देशभर में कांग्रेस समाप्ति की ओर है। मालवीय जब भाजपा में आए थे तब उनका स्वागत किया गया था और अब जब वे गए हैं तो उन्हें धन्यवाद।
मंत्री खराड़ी ने साफ किया कि मालवीय के जाने से वागड़ की राजनीति में कोई समीकरण नहीं बदलेगा। उन्होंने कहा कि मालवीय पर किसी प्रकार का दबाव नहीं था। वे अपनी मर्जी से कांग्रेस से भाजपा में आए थे और अब अपनी इच्छा से ही वापस गए हैं।
भाजपा छोड़ने के अगले दिन महेन्द्रजीत मालवीय के यहां एसीबी की कार्रवाई को लेकर पूछे गए सवाल पर खराड़ी ने कहा कि जांच एजेंसियों की कार्रवाई कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके यहां भी पहले ईडी की रेड हो चुकी है। एजेंसियां समय-समय पर निगरानी करती हैं और यह प्रक्रिया चलती रहती है। इसका राजनीति से कोई सीधा संबंध नहीं है।
गौरतलब है कि पूर्व मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय ने 9 दिन पहले भाजपा छोड़ते हुए आरोप लगाया था कि पार्टी में उनका दम घुट रहा था और वे जनता के काम नहीं कर पा रहे थे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की, जिससे वागड़ की राजनीति में हलचल बनी हुई है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *