LOADING

Type to search

बलीचा मामला: भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से घबराया विपक्ष रच रहा साजिश

Local

बलीचा मामला: भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से घबराया विपक्ष रच रहा साजिश

Share

अवैध कब्जों में नेताओं के नाम उछालना राजनीतिक प्रचार का तरीका बताया; विधायक मीणा बोले—‘यदि एक इंच जमीन भी कब्जे में मिले तो सजा दी जाए’
उदयपुर, 12 नवम्बर: भाजपा शहर अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने सविना के बलीचा स्थित बड़ीगढ़ में सरकारी भूमि पर यूडीए की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के बाद भाजपा नेताओं पर लगे आरोपों को भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता को बदनाम करने की साजिश बताया है।
उन्होंने बुधवार को पार्टी कार्यालय में कहा कि विपक्षी दलों द्वारा वातावरण खराब करने का यह प्रयास सस्ती राजनीतिक लोकप्रियता हासिल करने की कवायद है। राठौड़ ने बताया कि 5.61 करोड़ रुपए की लागत से बनी पानी की टंकी 1062 परिवारों के लिए पूर्व सरकार के समय में बनी थी, और अब विपक्ष उसी पर भ्रम फैला रहा है। उन्होंने कहा कि सांसद राजकुमार रोत का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है, क्योंकि वे भाजपा नेताओं पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधायक फूलसिंह मीणा के पिता का नाम माधोसिंह मीणा है, न कि राजेंद्र मीणा जैसा विपक्ष बता रहा है।
कटारा अपनी जमीनों का हिसाब रखें, बोले मीणा
ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने खुद को ‘पाक साफ’ बताते हुए चुनौती दी कि यदि मौके पर उनकी एक इंच भी कब्जे वाली जमीन मिल जाए तो उन्हें सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता विवेक कटारा राजनीतिक लाभ के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं। मीणा ने पलटवार करते हुए कहा कि कटारा कांग्रेस शासन में रिश्तेदारों के नाम से दो बीघा जमीन पर कब्जा करवा चुके हैं, जिसे उन्होंने खुद मुक्त करवा यूडीए को लौटाया था।
यूडीए को अब दिखे अतिक्रमण, पहले सो रहे थे क्या, बोले शक्तावत

पूर्व सरपंच और भाजपा नेता तख्तसिंह शक्तावत ने भी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनके कोई अवैध कब्जे नहीं हैं, बल्कि वे वर्षों से ‘बिलानाम’ जमीन पर बने घर में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में उन्होंने 4.30 बीघा भूमि यूआईटी से अलॉट करवाई थी, पर बिलानाम जमीनों पर पट्टे नहीं दिए गए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “यूडीए को अब अतिक्रमण दिख रहे हैं, जब यह सब बन रहा था तब अधिकारी सो रहे थे।”

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *