BAP आदिवासी युवाओं को गुमराह कर रही है: ताराचंद भगोरा
Share
सांसद रोत पर मृतकों के परिजनों से नहीं मिलने का आरोप
उदयपुर। 6 अगस्त
बांसवाड़ा-डूंगरपुर के पूर्व सांसद और पूर्व एआईसीसी सचिव ताराचंद भगोरा ने भारत आदिवासी पार्टी (BAP) और सांसद राजकुमार रोत पर आदिवासी समाज को गुमराह करने का आरोप लगाया है। सीमलवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में भगोरा ने कहा कि BAP ने राजनीतिक स्वार्थ के लिए युवाओं को भटकाया है।
उन्होंने सवाल उठाया कि जब विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को मनाया जाता है, तो सांसद रोत ने झालावाड़ में यह आयोजन पहले क्यों किया? उन्होंने आरोप लगाया कि झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से बच्चों की मौत के बावजूद रोत ने परिजनों से मिलने के बजाय डीजे बजाकर स्वागत करवाया।
भगोरा ने कहा कि BAP पहले कांग्रेस पर आरक्षण बेचने का आरोप लगाती थी, अब आरक्षण की बात छोड़कर भील प्रदेश की मांग कर रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की ओर से चौरासी विधानसभा के रास्ता पाल में आदिवासी दिवस मनाया जाएगा, जहां काली बाई कलासुआ और नाना भाई खांट ने शिक्षा के लिए बलिदान दिया था।
