डूंगरपुर में मधुमक्खियों का हमला
Share
हैंडपंप पर नहाते समय 5 बच्चे घायल
डूंगरपुर, 7 अक्टूबर (उदयपुर डेस्क): डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के महुड़ी वसुवा गांव में सोमवार को मधुमक्खियों के झुंड ने नहाते हुए बच्चों पर हमला कर दिया। इस हमले में 5 बच्चे घायल हो गए, जिन्हें डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी पंकज (11), अर्चना (13), किंजल (4) और गंगा (2) समेत पांच बच्चे गांव के हैंडपंप पर नहा रहे थे। पास ही लगे पेड़ पर मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता था। नहाने के दौरान किसी आवाज या हरकत से मधुमक्खियां भड़क उठीं और बच्चों पर झुंड बनाकर टूट पड़ीं।
बच्चे डरकर रोते हुए घर की ओर भागे, लेकिन मधुमक्खियां उनके पीछे-पीछे घर तक पहुंच गईं और वहां भी उन्हें काटती रहीं। हमले से बच्चों के शरीर पर कई जगह सूजन और घाव हो गए। परिजनों ने तुरंत बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं, लेकिन कुछ को गंभीर सूजन होने के कारण निगरानी में रखा गया है।
