LOADING

Type to search

भारत ने UAE को 9 विकेट से हराकर एशिया कप में धमाकेदार शुरुआत की

Cricket

भारत ने UAE को 9 विकेट से हराकर एशिया कप में धमाकेदार शुरुआत की

Share

दुबई, 10 सितम्बर

भारत ने एशिया कप 2025 में UAE के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। 58 रन के लक्ष्य को टीम ने मात्र 27 गेंदों (4.3 ओवर) में हासिल कर लिया, जिससे यह भारत की गेंदें बची हुई सबसे बड़ी जीत बन गई। शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव ने मिलकर केवल 5वें ओवर में मैच जीताया। अभिषेक शर्मा ने 30 रन बनाए, जबकि शुभमन गिल 20 रन पर नाबाद रहे।

UAE की टीम 13.1 ओवर में 57 रन पर ऑलआउट हो गई। आलिशान शराफु ने 22 और कप्तान मोहम्मद वसीम ने 19 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके और शिवम दुबे ने 3 विकेट लिए। कुलदीप यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

भारत की इस जीत में 93 गेंदें बाकी रह गईं। इससे पहले 2021 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 81 गेंदें बची थीं। टेस्ट प्लेइंग नेशंस में यह दूसरी सबसे बड़ी गेंदें बची जीत है, जबकि 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने ओमान को 101 गेंदें बाकी रहते हराया था।

भारत की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

UAE की प्लेइंग-11: मोहम्मद वसीम (कप्तान), आलिशान शराफू, राहुल चोपड़ा, आसिफ खान, ध्रुव पराशर, हर्षित कौशिक, मोहम्मद जोहेब, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मोहम्मद रोहिद, सिमरनजीत सिंह।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *