LOADING

Type to search

उदयपुर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए बड़े रिसॉर्ट-होटल डेढ़ माह पहले ही पैक

Local

उदयपुर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए बड़े रिसॉर्ट-होटल डेढ़ माह पहले ही पैक

Share

एक कमरे का किराया चार गुना से अधिक बढ़ा
उदयपुर, 15 नवम्बर:
‘लेकसिटी’ उदयपुर इस साल के अंत में एक बार फिर पर्यटकों की भारी भीड़ के लिए तैयार है, जो न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए बड़े पैमाने पर बुकिंग करा रहे हैं। शहर के लक्ज़री रिसॉर्ट और पाँच सितारा होटलों में दिसंबर के आखिरी सप्ताह के लिए बुकिंग की स्थिति 90-100% तक पहुँच चुकी है, और यह स्थिति डेढ़ महीने पहले ही बन गई है।
न्यू ईयर वीकेंड (29 दिसंबर से 1 जनवरी) के लिए बड़े होटलों-रिसॉर्टों में एक कमरे का किराया चार गुना तक पहुंच गया है। जिसमें गैला डिनर का शुल्क भी शामिल है। सामान्य दिनों में यही कमरे का किराया जहां पांच से दस हजार रुपए तक उपलब्ध रहता है, वहीं साल के अंतिम सप्ताह एवं नए साल के पहले सप्ताह में चालीस हजार रुपए प्रतिदिन तक पहुंच गया है। जबकि पांच सितारा होटल में यह किराया एक लाख से अधिक है। प्रमुख रिसॉर्ट, हेरिटेज, और लेक साइड होटल 26 दिसंबर से 2 जनवरी 2026 तक के लिए फुल बुक हो चुके हैं। वे होटल जो फिलहाल खाली हैं, वहाँ भी 30-40 हजार रुपए तक की बुकिंग मिल रही है। 31 दिसंबर को होने वाले ग्रैंड सेलिब्रेशन के लिए कई समूहों, खासकर कॉर्पोरेट और अंतर्राष्ट्रीय ग्राहकों ने, 1 से 3 दिसंबर तक ही होटलों को फुल बुक करा लिया है।
लेकसाइड के रिसॉर्ट्स और पैलेस सबसे अधिक पसंद किए जा रहे हैं, जहाँ एक रात का किराया ₹15 हजार से ₹40 हजार के बीच है। इस मामले में होटल कारोबारी धीरज अग्रवाल का कहना है कि साल के अंतिम सप्ताह और नए साल के प्रथम सप्ताह के दिनों में झील के किनारे वाले होटल्स की बुकिंग सबसे ज्यादा होती है। जहां आमतौर तय शुल्क से दस गुना तक पैसा मिल जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *