LOADING

Type to search

कुत्ते को बचाने में बाइक ट्रॉली से टकराई, युवक की मौत

Local

कुत्ते को बचाने में बाइक ट्रॉली से टकराई, युवक की मौत

Share

बांसवाड़ा, 23 नवम्बर (विजन 360 न्यूज डेस्क): जिले के नवाटापरा कसारवाड़ी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में नाईनेष डामोर (42) की मौत हो गई। वे बाइक से लौट रहे थे तभी रास्ते में अचानक एक कुत्ता सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में उनकी मोटरसाइकिल बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी मिट्टी से भरी ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि नाईनेष के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना 21 नवंबर शाम करीब 6:30 बजे हुई। मृतक के बड़े भाई हकजी और पिता फुलजी डामोर ने कसारवाड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। दुर्घटना के बाद शव को रातभर मॉर्च्युरी में रखा गया।
थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन गुजरात में रहते हैं। उनके पहुंचने के बाद रविवार को पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *