डूंगरपुर में 284 ग्राम अफीम और 5 किलो खसखस सहित बाइक सवार गिरफ्तार
Share
डूंगरपुर, 14 अक्टूबर (विजन 360 न्यूज डेस्क): सागवाड़ा थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन स्वच्छता’ के तहत कार्रवाई करते हुए एक बाइक सवार को 284 ग्राम अवैध अफीम और 5 किलोग्राम खसखस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से बरामद बाइक को भी जब्त कर लिया गया है।
थाना अधिकारी मदनलाल ने बताया कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान के तहत वाहनों की तलाशी की जा रही थी। इस दौरान एक बाइक सवार को रोकने पर वह घबरा गया। तलाशी लेने पर उसके थैले में अफीम की पुड़िया और खसखस मिली।
पुलिस ने आरोपी की पहचान पुरिया (45) पुत्र लालिया उर्फ लालजी रावत, निवासी भड़कुंडी सूरात फला, थाना परसोला, जिला प्रतापगढ़ के रूप में की। बरामद अफीम का वजन 284 ग्राम और खसखस 5 किलो पाई गई। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ जारी है।
