LOADING

Type to search

भाजपा सिर्फ राजनीतिक पार्टी नहीं, समाजहित में भी निभाती है भूमिका: अशोक सैनी

Local

भाजपा सिर्फ राजनीतिक पार्टी नहीं, समाजहित में भी निभाती है भूमिका: अशोक सैनी

Share

एसआईआर कार्य में 8 मंडल और महिला मोर्चा की सक्रिय भागीदारी
उदयपुर, 9 नवम्बर:
भारतीय जनता पार्टी शहर जिला की ओर से रविवार को विशेष गहन पुनःनिरीक्षण मतदाता सूची (SIR) को लेकर उदयपुर शहर और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों की कार्यशाला पार्टी कार्यालय पटेल सर्कल पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं उदयपुर संभाग संयोजक अशोक सैनी उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि एसआईआर लोकतंत्र की आत्मा है। फर्जी मतदाताओं को हटाने और नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए यह बेहद जरूरी प्रक्रिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि बीएलए अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएं ताकि मतदाता सूची पारदर्शी बन सके।
मुख्य वक्ता अशोक सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की धारा है जो समाजहित और मानवहित में निरंतर कार्य करती है। उन्होंने बताया कि 20 वर्षों बाद यह प्रक्रिया दोबारा शुरू हुई है, इसलिए इसे पूर्ण जिम्मेदारी से करना आवश्यक है।
मतदाता सूची अपडेट का लक्ष्य
सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने बताया कि कार्यकर्ताओं के पास 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक का समय है, जिसमें एसआईआर प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कर 7 दिसंबर तक मतदाता सूची तैयार की जाएगी।
विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि वर्तमान में उदयपुर शहर में 4.81 लाख मतदाता हैं, जिनकी संख्या इस प्रक्रिया के बाद और बढ़ेगी, जबकि विधायक फूलसिंह मीणा ने सही मतदाताओं को सूची में शामिल करने और गलत नामों को हटाने पर जोर दिया।
मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चम्पावत ने बताया कि बैठक में जिला और मंडल पदाधिकारी, महिला मोर्चा, शक्तिकेंद्र संयोजक सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन देवीलाल सालवी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन पारस सिंघवी ने दिया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *