LOADING

Type to search

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ एवं मंत्री बेढम पहुंचे प्रतापगढ़

Local

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ एवं मंत्री बेढम पहुंचे प्रतापगढ़

Share

पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा को दी श्रद्धांजलि, कहा— उनका योगदान अविस्मरणीय

प्रतापगढ़, 5 अक्टूबर (उदयपुर डेस्क): पूर्व कैबिनेट मंत्री नंदलाल मीणा को श्रद्धांजलि देने रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम सहित कई नेता प्रतापगढ़ पहुंचे। सबसे पहले मंत्री बेढम सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्हें पुलिस विभाग ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद वे सीधे अंबामाता स्थित नंदलाल मीणा के निवास पर पहुंचे और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राजस्व मंत्री हेमंत मीणा व परिजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं।
बेढम ने कहा कि नंदलाल मीणा जनसेवा और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए सदैव समर्पित रहे, उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा और निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ दिल्ली से रतलाम होते हुए सड़क मार्ग से प्रतापगढ़ पहुंचे। उन्होंने मीणा के निवास पर पुष्पांजलि अर्पित कर परिवार को सांत्वना दी। राठौड़ ने कहा कि नंदलाल मीणा सच्चे जननेता थे, जिन्होंने प्रदेश और समाज के विकास के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
दोपहर में भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने मीणा के योगदान को याद किया और कहा कि वे सात बार विधायक, तीन बार मंत्री और एक बार सांसद रहे— उनका जीवन सेवा, संघर्ष और समर्पण का प्रतीक था। सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *