LOADING

Type to search

देवेन्द्र एनीकट में मिली 16 वर्षीय किशोरी की लाश

Local

देवेन्द्र एनीकट में मिली 16 वर्षीय किशोरी की लाश

Share

हॉस्टल छात्रा की मौत पर उठे सवाल
सलूम्बर, 13 दिसंबर (विजन 360 न्यूज डेस्क):
जिले के परसाद क्षेत्र के प्रमुख जलस्रोत देवेन्द्र एनिकट में शनिवार सुबह 16 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह करीब 9 बजे ग्रामीणों की नजर पानी में शव पर पड़ी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पर परसाद थाना पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को एनीकट से बाहर निकालकर मोर्चरी भिजवाया।
मृतका की पहचान ढेलाई पंचायत के बरोठी निवासी पायल (16) पुत्री शिवलाल मीणा के रूप में हुई। पायल परसाद स्थित होस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी और शुक्रवार सुबह स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाद में परसाद थाना परिसर में इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस पर समय पर सूचना नहीं देने और शव को परिजनों के पहुंचने से पहले मोर्चरी में रखने के आरोप लगाए। निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण देर शाम तक थाने पर डटे रहे, जिससे पोस्टमार्टम प्रक्रिया भी प्रभावित हुई।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सलूंबर एएसपी रतन चावला मौके पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से संवाद कर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इस दौरान सराड़ा डिप्टी चांदमल सिंगारिया, परसाद थानाधिकारी सहित पुलिस बल मौजूद रहा। मृतक किशोरी की मौत की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं और पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर सभी संभावित पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *